पंजाब के मोगा में वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, विधवा मां का एकमात्र सहारा था बेटा
मोगा के बाघा पुराना में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय खुशप्रीत सिंह की मौत हो गई। खुशप्रीत अपनी विधवा मां का एकमात्र सहारा था ...और पढ़ें
-1784209841342_m.webp)
वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो
HighLights
बाघा पुराना में अज्ञात वाहन से टक्कर।
20 वर्षीय खुशप्रीत सिंह की मौत।
पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम कल।
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा के कस्बा बाघा पुराना के मोगा रोड पर वीरवार को दोपहर बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है । युवक गांव गिल स्थित डेयरी विभाग में कोर्स करता था। सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय खुशप्रीत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गुरुसर जलाल का उसके ताज का बेटा था तय की जहां 2 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।
वहीं, खुशप्रीत सिंह अपनी विधवा मां के जीवन का सहारा बना हुआ था खुशप्रीत सिंह गिल स्थित डेयरी विभाग में कोर्स करता था वह वीरवार को दोपहर बाद अपना कामकाज निपटाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था कि बाघा पुराना के शिव मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने खुशप्रीत सिंह के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि खुशप्रीत सिंह लहु लूहान हो गया जिसको सूचना मिलने पर बाघा पुराना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनाश स्टाफ ने खुशप्रीत को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है वहीं दूसरी ओर बघा पुराना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है मृतक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।