Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा थाने पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन युवक दबोचे, माता वैष्णो देवी से गिरफ्तारी; गैंगस्टर कनेक्शन की जांच तेज

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:08 PM (IST)

    मोगा सदर थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने फिरोजपुर के तीन युवकों को माता वैष्णो देवी से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में विदेश में ब ...और पढ़ें

    मोगा पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया।

    मोगा पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया।

    HighLights

    1. मोगा थाने पर ग्रेनेड हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार।

    2. माता वैष्णो देवी से हिरासत में लिए गए तीनों युवक।

    3. विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर किया हमला।

    राज कुमार राजू, मोगा। मोगा के सदर थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपितों को माता वैष्णो देवी से हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उन्हें मोगा लाकर रविवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।

    पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपितों ने विदेश में बैठे एक कुख्यात गैंगस्टर के निर्देश पर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फिरोजपुर निवासी राजेश कुमार, शुभम और गगन के रूप में हुई है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात की पूरी साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों और विदेश में बैठे मास्टरमाइंड की भूमिका का पता लगाया जा सके।

    यह भी पढ़ें- खराब परीक्षा परिणाम पड़े भारी, पंजाब के 68 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

    गौरतलब है कि आठ जुलाई की रात मोगा-फिरोजपुर मार्ग पर स्थित सदर थाने पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड फेंक दिया था। हालांकि इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड कम तीव्रता वाला था, जिसके कारण थाने की इमारत को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा और कोई जनहानि भी नहीं हुई। इसके बावजूद इस घटना को पुलिस ने गंभीर सुरक्षा चुनौती मानते हुए जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी थीं।

    वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार जांच आगे बढ़ाई गई। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में सफल रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पार्टी में घुटन का हवाला देकर मानसा के जिला यूथ अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, संगठन में शुरू हुई नई चर्चा

    पूछताछ से होगा बड़े नेटवर्क का खुलासा

    पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि उन्हें हथियार और विस्फोटक किसने उपलब्ध कराए, वारदात की योजना कहां बनाई गई और क्या इस घटना के पीछे किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क की भूमिका है। जांच एजेंसियां विदेश में बैठे गैंगस्टर से जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं।

    अधिकारियों के अनुसार आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब की 5 हजार अवैध कालोनियों को राहत, 30 सितंबर तक मिला नियमितीकरण का मौका; जानिए पूरी नीति