Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी में घुटन का हवाला देकर मानसा के जिला यूथ अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, संगठन में शुरू हुई नई चर्चा

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    शिरोमणि अकाली दल के जिला यूथ अध्यक्ष हनीश बंसल ने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हल्का स्तर की परिस्थितियों से घुटन महसूस होने का ...और पढ़ें

    युवा नेता हनीश बंसल।

    युवा नेता हनीश बंसल।

    HighLights

    1. मानसा यूथ अध्यक्ष हनीश बंसल ने दिया इस्तीफा।

    2. पार्टी की आंतरिक परिस्थितियों से असहज महसूस कर रहे थे।

    3. इस्तीफे से जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हुईं।

    संवाद सहयोगी, मानसा। शिरोमणि अकाली दल को मानसा के जिला यूथ अध्यक्ष (शहरी) हनीश बंसल ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर को भेजते हुए इसे स्वीकार करने की अपील की है।

    हनीश बंसल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वर्ष 2014 से वह लगातार पार्टी के साथ जुड़े रहे और पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ संगठन की सेवा की। इस दौरान पार्टी नेतृत्व की ओर से समय-समय पर जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें- पंजाब की 5 हजार अवैध कालोनियों को राहत, 30 सितंबर तक मिला नियमितीकरण का मौका; जानिए पूरी नीति

    संगठन की भीतरी परिस्थियों से हुए असहज

    हालांकि, इस्तीफे में उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में हल्का स्तर पर बन रहे हालात और संगठन के भीतर की परिस्थितियों के कारण वह खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों के बीच काम करना उनके लिए कठिन होता जा रहा था और उन्हें घुटन का एहसास होने लगा था। इसी कारण उन्होंने पद और प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

    हनीश बंसल ने अपने पत्र में पार्टी नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां देकर संगठन में काम करने का अवसर दिया, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनके इस्तीफे को स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे चिराग पासवान, पंजाब में बड़े विस्तार का किया एलान; विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना

    पार्टी के अंदर बड़ी हलचल

    हनीश बंसल के इस्तीफे के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया और न ही किसी पर सीधे आरोप लगाए हैं, लेकिन हल्का स्तर की परिस्थितियों का उल्लेख कर संगठन के भीतर चल रही नाराजगी की ओर संकेत जरूर किया है।

    फिलहाल शिरोमणि अकाली दल की ओर से इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी है कि इस्तीफा स्वीकार किया जाता है या फिर उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, इस घटनाक्रम को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में रात के सन्नाटे में कुत्तों का हमला, 75 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत