श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे चिराग पासवान, पंजाब में बड़े विस्तार का किया एलान; विपक्षी दलों पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर देश और पंजाब की खुशहाली की अरदास की। उन्होंने पंजाब में संगठन विस्तार का एलान करते ...और पढ़ें
HighLights
चिराग पासवान ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
पंजाब में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विस्तार का एलान।
राज्य में विकास, रोजगार और सुशासन के मुद्दों पर जोर।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सिर पर दस्तार सजाकर देश की खुशहाली, पंजाब की तरक्की और सरबत के भले की अरदास की।
श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब भी उन्हें यहां आने का अवसर मिलता है, उन्हें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें पहले से अधिक ऊर्जा की जरूरत है, क्योंकि उनकी पार्टी पूरे देश में संगठन विस्तार के अभियान पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में रात के सन्नाटे में कुत्तों का हमला, 75 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे चिराग पासवान।
पंजाब में पार्टी विस्तार की तैयारी
चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का सपना था कि पार्टी देशभर में मजबूत संगठन खड़ा करे। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पार्टी विभिन्न राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा और यहां पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।
पंजाब की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को वह विकास और सुविधाएं नहीं मिल सकीं, जिनके वे हकदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की सरकारें पंजाब को विकास की सही दिशा देने में सफल नहीं रहीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बठिंडा में अस्पताल के सामने चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने की अचानक रेड; केस दर्ज
रोजगार और विकास के मुद्दे पर चुनाव
उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अपेक्षित स्तर पर काम नहीं हुआ। साथ ही युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें नशे जैसी गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब में विकास, रोजगार, सुशासन और नई सोच के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और राज्य की प्रगति के लिए काम करेगी।
प्रदर्शनों पर राजनीति बंद हो, संवाद जरूरी
जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के संबंध में पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। हालांकि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान बातचीत और संवाद के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की जरूरत है तो सरकार के साथ संवाद कर समाधान निकाला जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल धरना-प्रदर्शनों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं। उनके अनुसार लोकतंत्र में जनहित सर्वोपरि होना चाहिए और सभी पक्षों को संवाद के जरिए समाधान तलाशने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।