Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में हो रहा था गंदा खेल, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार; आपत्तिजनक सामग्री सहित समेत 6 गिरफ्तार

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 12:48 PM (IST)

    बाघापुराना पुलिस ने मोगा के गोल्डन स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में स्पा सेंटर के मालिक सतन ...और पढ़ें

    मोगा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा। प्रस्तुतिकरण के लिए फाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

    मोगा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा। प्रस्तुतिकरण के लिए फाइल फोटो का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. गोल्डन स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा

    2. देह व्यापार में छह लोग गिरफ्तार किए गए

    3. आपत्तिजनक सामग्री और वाहन भी बरामद हुए

    संवाद सूत्र, बाघापुराना। पंजाब के मोगा जिले के थाना बाघापुराना की पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डन स्पा सेंटर पर छापा मारा।

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान स्पा सेंटर के कमरों में देह व्यापार चलता हुआ पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मालिक सतनाम सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी पंजगराई कला (जिला फरीदकोट), लवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी लंडे सहित चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

    इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना बाघापुराना में इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

    रेड के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।