Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोगा में कार सवार युवक पर कई राउंड फायर, टांग में गोली लगी; हमलावरों की तलाश में पुलिस

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 02:14 PM (IST)

    मोगा में काली माता मंदिर के पास कार सवार युवक पर कई राउंड फायर किए गए। टांग में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने पुरानी रंजिश मानते हुए आरो ...और पढ़ें

    डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह घटना की जानकारी देते हुए।

    डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह घटना की जानकारी देते हुए।

    HighLights

    1. मोगा के बाघा पुराना में युवक पर फायरिंग।

    2. कुलजीत सिंह की टांग में गोली लगी, गंभीर घायल।

    3. पुलिस ने पुरानी रंजिश बताई, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, मोगा। पंजाब के मोगा में मंगलवार रात एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। चुंगी नंबर तीन के पास स्थित काली माता मंदिर के नजदीक कार में जा रहे एक युवक पर कुछ हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चला दीं। इस दौरान युवक की टांग में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए लुधियाना के दयानंद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

    मामले के संबंध में नगर क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि कार पर सवार होकर जा रहे मोगा निवासी कुलजीत सिंह पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर भी कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने कुलजीत सिंह की गाड़ी के पास पहुंचकर कई राउंड फायर किए।

    यह भी पढ़ें- बलटाना और मुबारकपुर में पुल के लिए करना होगा इंतजार, विधानसभा में उठा मुद्दा, पंजाब सरकार ने दी जानकारी

    घायल अवस्था में लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

    फायरिंग के दौरान कुलजीत सिंह की टांग में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए लुधियाना के दयानंद चिकित्सालय में भेज दिया गया।

    उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे निगरानी कैमरों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में बच्चों की मोबाइल लत पर गंभीर चर्चा; सरकार बोली उपयोग सीमित करने के उपायों पर विचार

    कुछ दिन पहले भी हो चुकी है बड़ी वारदात

    उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना में दिनदहाड़े फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई थी। उस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार हमलावरों ने गांव पत्तों हीरा सिंह वाला के सरपंच हरविंदर सिंह हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    सरपंच की हत्या की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मोगा में एक और फायरिंग की घटना सामने आने से लोगों में चिंता का माहौल है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    यह भी पढ़ें- ईरान अमेरिका तनाव से पेट्रोल डीजल की कमी; पंजाब विधानसभा में केंद्र के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, वीरवार को चर्चा