Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: पाइप में फंसा मिला खून से लथपथ शव, मुंह और सिर पर चोटों के निशान; Dead Body देख लोगों में फैली सनसनी

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 11:27 AM (GMT+05:30)

    मुक्‍तसर में सुए की पाइप में एक व्‍यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसे देख कर लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस की उपस्थिति में बाबा शनिदेव सेवा सोसायटी ने शव ...और पढ़ें

    सुए की पाइप में फंसा एक व्यक्ति का शव मिला (सांकेतिक फोटो)
    सुए की पाइप में फंसा एक व्यक्ति का शव मिला (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. पुलिस की उपस्थिति में बाबा शनिदेव सेवा सोसायटी ने शव को सुए से बाहर निकाला।
    2. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर के जलालाबाद रोड के पास गुजरते सुए में लगी पाइप में फंसा एक व्यक्ति का शव मिला हुआ है। जिसे देख कर लोगों में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे लोगों ने पाइप में फंसा शव देख थाना सिटी पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद डीएसपी सतनाम सिंह व थाना सिटी प्रभारी वरुण कुमार मट्टू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

    नहीं हो पाई मतृक की पहचान 

    पुलिस की उपस्थिति में बाबा शनिदेव सेवा सोसायटी ने शव को सुए से बाहर निकाला। शव के मुंह व सिर पर चोटों के निशान देखे गए हैं। शव खून से लथपथ है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पानी में फूल गया है। जिस कारण वह पाइप में फंस गया।

    यह भी पढ़ें: Punjab Crime: NRI की गाड़ी पर तलवारों से हमला, भाग कर बचाई जान; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    थाना सिटी के प्रभारी वरुण कुमार मट्टू ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर के शव गृह में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए 72 घंटे शव गृह में रखा जाएगा। शव खून से सना है। मामले की जांच की जा रही है।

    शव देख लोगों में फैल गई दहशत

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुए के पास एक नल लगा हुआ है। यहां से लोग सुबह शाम पानी भरने के लिए आते हैं। लोगों ने सुए में पाइप में शव फंसा देख लोगों ने पुलिस व बाबा शनिदेव सेवा सोसायटी के प्रधान दविंदर गांधी को सूचित किया। लोग शव फंसा देख एकदम दहशत में आ गए। फिलहाल ड्यूटी आफिसर एएसआइ गुरतेज सिंह भुल्लर, एएसआइ दलबीर सिंह की ओर से शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Punjab Crime: नाबालिग लड़की को घर ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी फरार