Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: चाय बनाने के लिए ऑन की गैस, लीक होने से फटा सिलेंडर, उड़ गई रसोई की छत; मुक्तसर में दर्दनाक हादसा

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 01:19 PM (GMT+05:30)

    मुक्तसर के अबोहर रोड गली नंबर 12 में सुबह तड़के एक घर में गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Leak) से रसोई की छत उड़ गई। वहीं घर का मालिक घायल हो गया। रसो ...और पढ़ें

    मुक्तसर में गैस लीक के बाद सिलेंडर फटा, रसोई की छत उड़ी
    मुक्तसर में गैस लीक के बाद सिलेंडर फटा, रसोई की छत उड़ी

    HighLights

    1. चाय बनाने के लिए ऑन की गैस, लीक होने से फटा सिलेंडर
    2. उड़ गई रसोई की छत और एक घायल
    3. फ्रिज, बर्तनों सहित अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। Muktsar News: पंजाब के मुक्तसर साहिब में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, मुक्तसर के अबोहर रोड गली नंबर 12 में सुबह तड़के एक घर में गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Leak) से रसोई की छत उड़ गई। वहीं घर का मालिक घायल हो गया। रसोई में पड़ी फ्रिज, बर्तनों सहित अन्य सामान भी टूट गया।

    गैस सिलेंडर फटने से उड़ी रसोई की छत

    जानकारी देते हुए घर के मालिक प्रदीप ने बताया कि सोमवार की सुबह चार बजे उठा और चाय बनाने के लिए रसोई में गया। गैस ऑन की तो वे लीक होने लगी। इसके बाद एकदम से सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और रसोई की छत उड़ गई। वहीं फ्रिज, बर्तनों सहित अन्य सामान टूट गया। जबकि उसका मुंह भी थोड़ा सा झुलस गया है और पांव पर भी चोटें आई हैं। सिलेंडर फटने से उसका काफी नुकसान हो गया है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ, इन स्पोर्ट्स में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; विजेताओं को मिलेगा लाखों का इनाम