Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्री मुक्तसर साहिब में बड़ा 'वॉटर स्कैम', घरेलू कनेक्शन पर चल रहे उद्योग; विभाग को 10 साल में 3.7 करोड़ का घाटा

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 03:02 PM (IST)

    श्री मुक्तसर साहिब में जल आपूर्ति विभाग को 10 साल में 3.7 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने में दिक्कत आ रही है। अधिकांश वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठान व् ...और पढ़ें

    श्री मुक्तसर साहिब में वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठान घरेलू पानी के कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं (फोटो: जागरण)

    श्री मुक्तसर साहिब में वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठान घरेलू पानी के कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं (फोटो: जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राजिंदर पाहड़ा, श्री मुक्तसर साहिब। जिला वाटर सप्लाई विभाग को यहां एक तरफ कामर्शियल कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने में कामयाबी नहीं मिल रही। वहीं 10 साल से 3.7 करोड़ रुपये की बकाया राशि भी कनेक्शन धारकों से नहीं निकलवा पाया है। दरअसल जिला मुक्तसर में अधिकांश कामर्शियल व औद्योगिक संस्थानों में वाटर सप्लाई के घरेलू कनेक्शन चल रहे हैं।

    कामर्शियल व औद्योगिक संस्थानों में कामर्शियल कनेक्शन के स्थान पर घरेलू कनेक्शन कैसे दिया गया यह जांच का विषय है। वहीं इससे विभाग को राजस्व क्षति भी पहुंच रही है। इसके अलावा बहुत से कनेक्शन धारक मासिक बिल पे नहीं कर रहे जिसके चलते करोड़ों रुपये बकाया विभाग का कनेक्शन धारकों की तरफ खड़ा है।

    उल्लेखनीय है कि जिला मुक्तसर में औद्योगिक व कामर्शियल के हजारों संस्थान हैं जिनमें निजी अस्पताल, निजी स्कूल, कामर्शियल दुकानें, होटल, शापिंग माल्स और व्यापारिक संस्थान शामिल हैं लेकिन वाटर सप्लाई में कामर्शियल के महज 80 कनेक्शन ही चल रहे हैं जो बहुत मामूली संख्या है। अधिकांश व्यापारिक संस्थानों ने घरेलू कनेक्शन ले रखे हैं क्योंकि घरेलू बिलों और कामर्शियल बिलों में बहुत अधिक अंतर है।

    घरेलू बिल 67 रुपये प्रति कनेक्शन है जबकि कमर्शियल बिल की दरें विभिन्न संस्थानों के लिए इससे कई गुना अधिक हैं। उल्लेखनीय है कि जिला मुक्तसर में करीब 57 हजार कामर्शियल और साढ़े छह हजार से ज्यादा औद्योगिक संस्थान हैं। लेकिन वाटर सप्लाई के कामर्शियल कनेक्शन मात्र 80 चल रहे हैं।

    ''सूचना का अधिकार'' के तहत मिली जानकारी के अनुसार जनवरी वर्ष 2015 से जुलाई 2025 तक मुख्य जलघर मुक्तसर द्वारा जारी किए गए कमर्शियल कनेक्शनों की संख्या सिर्फ 80 है जबकि घरेलू कनेक्शनों की संख्या 10 हजार 311 है। विभाग द्वारा इस 10 साल के समय के दौरान 6.3 करोड़ रुपये की राशि बिलों के रूप में वसूली गई है जबकि 3.7 करोड़ रुपये की राशि अभी बकाया है।

    इस संबंध में कुछ दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों के कनेक्शन बहुत पुराने हैं तब यहां दुकानें नहीं थीं, इसलिए घरेलू कनेक्शन लिए हैं। कुछ दुकानदारों ने यह भी बताया कि जलापूर्ति कम आने के कारण वे जलापूर्ति कनेक्शनों की जगह धरती निचला पानी इस्तेमाल करते हैं।

    कार्यकारी इंजीनियर केवल गर्ग ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले की जांच कराएंगे कि कमर्शियल कनेक्शनों की संख्या कम क्यों है। उन्होंने बताया कि बकाया बिलों की वसूली के लिए भी कार्रवाई जारी है।

    खबरें और भी