कल मुक्तसर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, गांव साहिब चंद में लगाएंगे चौपाल और सुनेंगे लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल गिद्दड़बाहा के गांव साहिब चंद में चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री के आने से पहले डीसी कार्यालय में चल रही बैठक।
HighLights
मुख्यमंत्री भगवंत मान कल साहिब चंद गांव में चौपाल करेंगे।
लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्र भगवंत मान कल शाम पांच बजे विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा के गांव साहिब चंद में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डैवी गोयल ने जिला प्रशासनिक परिसर के बैठक हाल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें।
यह भी पढ़ें- श्री हरिमंदिर साहिब जाने वाली चार प्रमुख सड़कों का बदलेगा स्वरूप, अगले सप्ताह शुरू होगा निर्माण कार्य
पार्किंग व यात्रायात्र नियंत्रित करने के आदेश
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रशासन की ओर से पार्किंग व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर भी विशेष योजना तैयार की गई है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा न हो।
खबरें और भी
बैठक में एसडीएम गुरकिरनदीप सिंह, एसडीएम गिद्दड़बाहा जसपाल सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हिमांशु कुक्कड़, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. जगसीर सिंह, बीडीपीओ मनजोत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बठिंडा नगर निगम चुनाव पर अकाली दल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, वार्डबंदी चुनौती देने वाली याचिका खारिज
लोगाें से सीधा संवाद होगा
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री का यह चौपाल कार्यक्रम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की मांगों और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
गिद्दड़बाहा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां तय समय से पहले पूरी कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।