Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर में फायरिंग, स्टार सिटी कॉलोनी में कोठी के बाहर चली गोलियां; CCTV में दिखे दो बाइक सवार

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:54 PM (IST)

    मलोट की स्टार सिटी कॉलोनी में एक बंद कोठी पर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है जिसम ...और पढ़ें

    स्टार सिटी कॉलोनी में कोठी के बाहर चली गोलियां। फोटो जागरण

    स्टार सिटी कॉलोनी में कोठी के बाहर चली गोलियां। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मलोट की स्टार सिटी कॉलोनी में फायरिंग की घटना।

    2. बंद कोठी पर अज्ञात लोगों ने चार फायर किए।

    3. सीसीटीवी में बाइक सवार दो संदिग्ध हुए कैद।

    संवाद सूत्र, मलोट (मुक्तसर)। मलोट शहर में एक बार फिर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार सुबह स्टार सिटी कालोनी में स्थित एक बंद पड़ी कोठी के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। चार फायर किए जाने की बात सामने आ रही है।

    जानकारी के मुताबिक कोठी के मालिक प्रवीण जिंदल अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। फिलहाल मकान बंद था और उसकी देखरेख कोठी का गार्ड कर रहा था। गार्ड के अनुसार करीब एक महीने पहले भी इसी कोठी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी।

    डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे थाना सिटी के प्रभारी वरुण यादव को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

    सीसीटीवी में बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग कैद हुए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। डीएसपी ने बताया कि जिस मकान पर फायरिंग हुई वह एक व्यापारी की कोठी है और परिवार अभी दिल्ली में रहता है। तीन चार फायर हुए हैं।

    खबरें और भी

    डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद स्टार सिटी कालोनी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

    स्थानीय लोग बार-बार हो रही फायरिंग की घटनाओं को लेकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की दोपहर भी एक सुनार को पिस्तौल के बल पर तीन लुटेरों ने लूट लिया था।