Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुक्तसर में दिनदहाड़े सुनार की दुकान पर लूट, तीन लुटेरे गोलियां चलाते हुए फरार

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:19 PM (IST)

    मलोट में दिनदहाड़े तीन लुटेरों ने एक सुनार की दुकान से करीब आठ लाख रुपये के सोने के गहने लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुट ...और पढ़ें

    मुक्तसर में दिनदहाड़े सुनार की दुकान पर लूट। फोटो जागरण

    मुक्तसर में दिनदहाड़े सुनार की दुकान पर लूट। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मलोट में दिनदहाड़े सुनार की दुकान पर 8 लाख की लूट।

    2. तीन लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर की लूट, फायरिंग से दहशत।

    3. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, आरोपियों की तलाश जारी।

    संवाद सूत्र, मलोट (मुक्तसर)। मलोट में मंगलवार को दिनदहाड़े तीन लुटेरे एक सुनार की दुकान से सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार लुटेरे करीब आठ लाख रुपये के गहने लूटकर ले गए हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं इस घटना से पूरे शहर में रोष और दहशत का माहौल बन गया है।

    जानकारी के अनुसार, आज तीन लड़के श्री गुरु रविदास नगर में काशी राम सुनार की गली में बनी एक सुनार की दुकान एसएस ज्वैलर्स पर आए। दुकान के अंदर दो लोग गए जबकि एक मोटरसाइकिल पर बाहर खड़ा रहा।

    दुकानदार संजय सोनी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे दो लोग दुकान पर आए और सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। अंगूठी देखने के बाद उन्होंने सोने की बालियां दिखाने को कहा। जिसका वजन करके रेट आदि बनाने लगे। इसी दौरान उनमें से एक ने पिस्तौल निकाल ली और चुपचाप बैठने को कहा। इस दौरान दुकान में रखे तीन डिब्बे जिनमें नाक के कोके और अन्य छोटे गहने थे, लेकर फरार हो गए।

    दोनों बाहर खड़े तीसरे साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने तीन फायर किए, जिनमें से एक गोली दुकान की दीवार में लगी और दो बाहर फायर किए। घटना के बाद एसपी (डी) मनमीत सिंह ढिल्लों, डीएसपी मलोट जसपाल सिंह और एसएचओ सिटी मलोट मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और दुकान में लगे कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े शहर के आबादी वाले इलाके में हुई लूट और फायरिंग को लेकर लोगों में भारी रोष है। शहरवासी सरकार की कानून व्यवस्था को कोस रहे हैं। उधर,घटना के बाद कांग्रेस के जिला प्रधान शुभदीप सिंह बिट्टू भी सुनार की दुकान पर पहुंचे और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

    खबरें और भी

    एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जल्द आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में चेकिंग कर रही है। आरोपितों को भागने नहीं दिया जाएगा।