Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के मलोट में नशों के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने 9 मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा; खंगाले रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 05:13 PM (IST)

    पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने मलोट उपमंडल के नौ मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। यह कार्रवाई 'नशों के विरुद्ध युद्ध' अभियान का हिस्सा थी। टीमों ने दवाइयों क ...और पढ़ें

    पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर ने मलोट के नौ मेडिकल स्टोरों पर की जांच

    पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर ने मलोट के नौ मेडिकल स्टोरों पर की जांच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मलोट/मुक्तसर। युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत मुक्तसर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मलोट सब डिवीजन के थाना सिटी मलोट, थाना सदर और थाना लक्खेवाली के क्षेत्र में नौ मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।

    इस अभियान में डीएसपी नवीन पाल सिंह, इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना सिटी मलोट, एसआई करमजीत कौर मुख्य अधिकारी थाना सदर, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना लक्खेवाली सहित 50 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी और ड्रग इंस्पेक्टर ने भाग लिया।

    टीमों ने मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर, प्रिस्क्रिप्शन, मान्यता प्राप्त लाइसेंस, विशेष तौर पर नशीली दवाइयों की बिक्री संबंधी रिकार्ड जांचा। जांच टीमों ने कुछ स्थानों पर मरीजों को दी जा रही दवाइयों के नमूने भी उठाए। साथ ही दवाइयों की मियाद और पैकिंग पर लिखी जानकारी की भी जांच की गई।

    एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि यह जांच केवल नियमों की उल्लंघना की जांच तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसका उद्देश्य जिले में नशों की उपलब्धता पर निगरानी रखना और मेडिकल स्टोरों को सूचित करना था कि आने वाले दिनों में और भी ऐसी जांचें होंगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जांच के दौरान सभी मेडिकल स्टोरों को नशा विरोधी कानून और मेडिकल नियमों की पूरी पालन करने संबंधी हिदायतें दी गईं। किसी भी गैरकानूनी कार्रवाई की जानकारी मिलने पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस समाज को नशे से मुक्त करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है, और ऐसी जांचें आगे भी जारी रहेंगी।