Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muktasar Crime News: दिन दहाड़े घर में घुसे नकाबपोश, नाबालिग को चारपाई से बांधकर पीटा; शोर मचाने पर भाग निकले आरोपी

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 08:01 PM (IST)

    Punjab Crime News पंजाब के मुक्‍तसर में दिन दहाड़े घर में नकाबपोशों ने घुसकर गुंडागर्दी दिखाई। नाबालिग को चारपाई से बांधकर बुरी तरह से पीटा। नाबालिग ल ...और पढ़ें

    नाबालिग के पिता ने पुलिस में दी शिकायत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    नाबालिग के पिता ने पुलिस में दी शिकायत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

    HighLights

    1. नाबालिग के माथे पर कांच की बोतल फोड़ी
    2. पड़ोसियों ने आकर की नाबालिग लड़की की मदद

    जागरण संवददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर की मिडवे कॉलोनी में दिन दिहाड़े गुंडागर्दी देखने को मिली। दो नाकाबपोश युवक एक मजदूर के घर में घुसे और उसकी अकेली घर में मौजूद नाबालिग बेटी को चारपाई से बांध कर मारपीट की। उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपित भाग निकले।

    बेटी को अकेला देखा घर में घुसे नकाबपोश

    जानकारी देते हुए मिडवे कॉलोनी गली नंबर दो निकट बूटा गिल की ढाणी चक्क बीड़ सरकार निवासी दारा सिंह ने बताया कि वे रिक्शा रेहड़ा चलाने की मजदूरी करता है और उसकी पत्नी खेतों में मजदूरी करती है। उनके काम पर जाने से घर में 13 वर्षीय बेटी किरण अकेली रहती है। गुरुवार की दोपहर दो नौजवान उनके घर में मुंह बांध कर घुसे और बेटी को अकेला देख कर पहले उसके साथ मारपीट की।

    यह भी पढ़ें: Punjab Crime News: अमृतसर में बड़ी वारदात, जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां; दो की मौत

    उसके माथे पर कांच की बोतल मार दी और फिर उसे चुनरी से चारपाई से बांध दिया। बेटी का मुंह भी चुनरी से बंद कर दिया गया। परंतु बावजूद उसके शोर मचाने पर आरोपित भागने निकले। इसके बाद आसपास रहने वाले लोग इकट्ठे हो गए लेकिन तब तक आरोपित भाग निकले थे।

    पड़ोसियों ने आकर चारपाई से खोला

    पड़ोसियों ने आकर बेटी को चारपाई से खोला। आरोपितों की अब क्या मंशा थी उसे कुछ नहीं पता लेकिन दिन दहाड़े सरेआम किसी के घर में घुस कर वारदात करना पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपितों के बारे पता लगाने की मांग की है। उधर,थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अब चंडीगढ़ में 24x7 खुलेंगी दुकानें, प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन; महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बने कड़े नियम