पंजाब के मुक्तसर में आपरेशन प्रहार 2 के दौरान ड्यूटी निभाते समय हवलदार लखवीर सिंह की हार्ट अटैक से मौत
पंजाब के मुक्तसर में 'ऑपरेशन प्रहार-2' के दौरान ड्यूटी पर तैनात हवलदार लखवीर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बरीवाला थाने में कार्यरत लखवीर सिंह को अ ...और पढ़ें

मृतक कांस्टेबल लखवीर सिंह की फाइल फोटो।
HighLights
हवलदार लखवीर सिंह की ड्यूटी पर हार्ट अटैक से मौत।
'ऑपरेशन प्रहार-2' के तहत सर्च अभियान में थे शामिल।
पुलिस विभाग ने परिवार को सहायता का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। पंजाब सरकार की ओर से गैंगस्टरों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम आपरेशन प्रहार-2 के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार को ड्यूटी निभाते समय मुक्तसर जिले के बरीवाला थाना में तैनात एक पुलिस कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुक्तसर जिले में आपरेशन प्रहार-2 के तहत विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बरीवाला थाने में तैनात हवलदार लखवीर सिंह ड्यूटी पर मौजूद थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ।
साथी पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके, उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- मोटर दुर्घटना मुआवजा तय करते समय फैमिली पेंशन की नहीं होगी कटौती, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
चलाया जा रहा था सघन तलाशी अभियान
घटना की पुष्टि करते हुए डीआईजी संजीव कुमार रामपाल ने बताया कि आपरेशन प्रहार-2 के तहत जिले में सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के दौरान ड्यूटी निभा रहे हवलदार लखवीर सिंह को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ कर्मी को खो चुका है।
डीआईजी ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से ऐसे मामलों में शहीद या दिवंगत कर्मियों के परिवारों को जो भी सरकारी सहायता और लाभ दिए जाते हैं, वे सभी हवलदार लखवीर सिंह के परिवार को प्रदान किए जाएंगे। विभाग परिवार के साथ पूरी संवेदना व्यक्त करता है और हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बठिंडा में अवैध पीजी पर पुलिस का शिकंजा, दो मालिकों पर केस दर्ज
सहकर्मी गहरे सदमे में
बताया जा रहा है कि लखवीर सिंह एक मेहनती और अनुशासित पुलिस कर्मी थे। वे कई वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और कर्तव्य के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से न केवल उनका परिवार बल्कि उनके सहकर्मी भी गहरे सदमे में हैं।
आपरेशन प्रहार-2 के तहत राज्यभर में पुलिस द्वारा गैंगस्टरों, नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में पुलिस कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी की मौत ने सभी को भावुक कर दिया है। पुलिस विभाग ने दिवंगत हवलदार लखवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान और सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।