मुक्तसर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी, गली में बिखरे मिले पवित्र अंग; पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
मुक्तसर के सक्कांवाली गांव में गुरुद्वारा साहिब के पास श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे मिले, जिससे संगत में भारी रोष है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ...और पढ़ें
-1784565788209_m.webp)
बेअदबी मामले में मौके पर पहुंची पुलिस। फाइल फोटो
HighLights
सक्कांवाली गांव में श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे मिले।
संगत में भारी रोष, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग।
एसएसपी ने एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए।
जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर के गांव सक्कांवाली में गुरुद्वारा साहिब के पास एक गली में श्री गुटका साहिब के पवित्र अंग बिखरे हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब (श्री दरबार साहिब) के मैनेजर निर्मलजीत सिंह और धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे।
उन्होंने श्री गुटका साहिब के अंगों को मर्यादा सहित एकत्र कर अगली रस्मों के लिए गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में रखा गया है। निर्मलजीत सिंह ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उधर,घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं। जिले भर की संगत में इस घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और पंजाब सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं और पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की पहचान कर जल्द पकड़ने के सख्त निर्देश दिए हैं।