नवांशहर में पुलिस की कार्रवाई, 25 किलो चूरा-पोस्त के साथ महिला सहित दो काबू
नवांशहर के बलाचौर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार एक युवक और महिला को 25 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्र ...और पढ़ें
-1763030606462_m.webp)
दुकान से नकदी चुराने का एक और आरोपित गिरफ्तार।
HighLights
25 किलो चूरा पोस्त बरामद
बलाचौर में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तारी
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद सहयोगी, नवांशहर। थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान स्कूटी सवार युवक व महिला को काबू कर उनसे 25 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपितों की पहचान गांव सीरत (हिमाचल प्रदेश) निवासी कुलदीप गुलेरिया व गांव देनोवाल खुर्द (होशियारपुर) निवासी बबली पत्नी निर्मल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिटी बलाचौर में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई लखवीर चंद ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में बलाचौर की श्मशानभूमि समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गांव गहूण की तरफ से एक स्कूटी पर सवार युवक व महिला आते दिखाई दिए। स्कूटी चालक ने पुलिस को देखकर स्कूटी दूर ही रोक ली व उसे मोड़कर पीछे की तरफ भगाने का प्रयास करने लगा।
इस प्रयास दौरान स्कूटी के मध्य रखा एक वजनदार प्लास्टिक का थैला नीचे सड़क पर गिर गया। पुलिस को उन पर संदेह हुआ व उन्हें काबू कर थैले की जांच की तो थैले से 25 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को वहीं गिरफ्तार कर लिया।