Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राजा साहब शक्ति दें...', AAP MLA सुखविंदर सुक्खी ने कैबिनेट मंत्री के पद से दिया इस्तीफा; CM मान के बयान से थे नाराज

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    बंगा विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों पर दिए बयान की निंदा करते हुए कैबिनेट मंत् ...और पढ़ें

    बंगा MLA सुखविंदर सुक्खी ने कैबिनेट मंत्री के पद से दिया इस्तीफा। फाइल फोटो

    बंगा MLA सुखविंदर सुक्खी ने कैबिनेट मंत्री के पद से दिया इस्तीफा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बंगा विधायक सुखविंदर सुक्खी ने कैबिनेट पद से इस्तीफा दिया।

    2. सीएम मान के श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर बयान की निंदा की।

    3. लाखों संगत की धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप।

    संवाद सहयोगी, नवांशहर। बंगा विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 14 जनवरी को श्री मुक्तसर साहिब में संक्रांति के मौके पर रखी गई कांफ्रेंस के दौरान बंगा के ऐतिहासिक स्थल धन-धन रसोखाना श्री नाभ कंवल साहिब के गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों की निंदा करते हुए रविवार को राजा साहेब के दरबार मजारा नौ आबाद पहुंचकर अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

    उन्होंने कहा कि वह अपने बचपन से ही राजा साहेब के दरबार से जुड़े हुए हैं। वह ही नहीं, बल्कि उनके पूर्वज भी इस धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे उनके पूर्वजों की इस स्थान प्रति आस्था जुड़ी हुई थी, वैसे ही उनकी आस्था भी इस स्थान प्रति शत प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिया गया बयान बिना तथ्यों की जांच किए दिया गया है।

    जिससे केवल उनकी ही नहीं, बल्कि इस स्थान से जुड़ी हुई लाखों की संख्या में संगत की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का बहुत ज्यादा सत्कार किया जा रहा है।

    यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब खुलवाएं जाते हैं, जिनका भोग बड़ी श्रद्धा के साथ डाला जाता है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर विचार करते हुए उन्होंने अपने कैबिनेट पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि राजा साहब उन्हें शक्ति दें कि वह मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट को इस स्थान की पवित्रता के बारे में बता सकें।

    खबरें और भी