Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के पठानकोट में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, बाप-बेटे की जलकर मौत

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:25 PM (IST)

    पंजाब के पठानकोट में एक करियाना दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों आग बुझाने का प्रयास करते समय धुएं से दम घुटने ...और पढ़ें

    पठानकोट में करियाना दुकान में आग, बाप-बेटे की दुखद मौत।

    पठानकोट में करियाना दुकान में आग, बाप-बेटे की दुखद मौत।

    HighLights

    1. पठानकोट में करियाना दुकान में भीषण आग लगी

    2. आग बुझाते समय पिता-पुत्र की दुखद मौत हुई

    3. शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट के भोआ मोहल्ला सराईं में हुई आगजनी में करियाना कारोबारी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र अपनी दुकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। जिससे पहले धुएं के कारण दम घुटने से दोनों बेहोश हो गए और फिर झुलसने से उनकी मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान 60 वर्षीय राधे शाम और उनके बेटे 31 वर्षीय दीक्षित शर्मा के रूप में हुई है। राधे शाम 2 साल पहले ही एमईएस से रिटायर हुए थे। फिल्हाल थाना सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों लाशों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।