पठानकोट में पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने पर युवक पर केस दर्ज
पठानकोट पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने वाले राकेश कुमार उर्फ बाटू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज।
HighLights
युवक ने अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड की
पठानकोट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
आरोपी राकेश कुमार उर्फ बाटू को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया
संवाद सहयोगी, पठानकोट। सदर थाना पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने के मामले में एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार उर्फ बाटू निवासी रविदास मोहल्ला दौलतपुर, हाल निवासी नाभादास कॉलोनी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एएसआई परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी अड्डा सरना में गश्त और अपराध रोकथाम संबंधी ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राकेश कुमार उर्फ बाटू ने एक पिस्टल के साथ अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है, जिससे आम लोगों में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाया, जिसके उपरांत तत्काल छापामारी की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोबाइल सहित काबू कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है