Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी बैठक, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:03 PM (IST)

    पठानकोट में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें पुलिस, सेना और खुफिया एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, रूट प् ...और पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी बैठक। फोटो जागरण

    अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी बैठक। फोटो जागरण

    HighLights

    1. अमरनाथ यात्रा सुरक्षा पर पठानकोट में उच्च स्तरीय बैठक।

    2. पुलिस, सेना, खुफिया एजेंसियों ने मिलकर रणनीति बनाई।

    3. ड्रोन, सीसीटीवी से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी होगी।

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पठानकोट में पुलिस प्रशासन की ओर से एक उच्च स्तरीय बैठक सोमवार सायंकाल आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, सेना, एयरफोर्स, खुफिया विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।

    इस दौरान अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, रूट प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपसी तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ एसएसपी पठानकोट दलजिंद्र सिंह ढिल्लों व जिला के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    बैठक को संबोधित करते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना सभी सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिकता है। अधिकारियों ने यात्रा मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

    सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार

    बैठक में फैसला लिया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम करेंगी। सीमावर्ती जिले पठानकोट की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने और समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने पर जोर दिया गया।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने, नाकों पर चेकिंग बढ़ाने और खुफिया सूचनाओं को आपस में साझा करने को लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर भी विचार किया गया।

    ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी निगरानी

    बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साधनों के माध्यम से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने की योजना बनाई गई।

    अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

    बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस, सेना, एयरफोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।

    उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर सतर्कता बरती जाएगी। पठानकोट में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि यात्रा सुचारू और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।