Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत मामले में डॉक्टर पर केस दर्ज, गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में करवाना पड़ा दाखिल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:25 PM (IST)

    पटियाला के समाना रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    नवजात की मौत मामले में डॉक्टर पर केस दर्ज। सांकेतिक फोटो

    नवजात की मौत मामले में डॉक्टर पर केस दर्ज। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात बच्ची की मौत।

    2. डॉक्टर धर्मपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।

    3. मां की हालत गंभीर, राजिंदरा अस्पताल रेफर।

    जागरण संवाददाता, पटियाला-समाना। प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण नवजन्मी बच्ची की मौत के मामले में डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला गुरलाल सिंह निवासी ककराला भाइका की शिकायत पर डा. धर्मपाल सिंह निवासी मलिकपुर गुहला हरियाणा और हाल निवासी धर्मा नर्सिंग होम समाना रोड पातड़ां पर दर्ज हुआ है। सिटी समाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

    गुरलाल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी यादविंदर कौर नौ माह की गर्भवती थीं। 31 जुलाई को उन्हें समाना रोड पातड़ा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में जांच के लिए ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दो घंटे में प्रसव होने की बात कहकर 10 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद गर्भवती को दवा दी गई, जिससे उसे तेज दर्द शुरू हो गया और डाक्टर उसे आपरेशन थिएटर में ले गया।

    कुछ समय बाद डाक्टर ने स्वजन को बताया कि बच्ची का जन्म हुआ है, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। गुरलाल सिंह का आरोप है कि डाक्टर ने सामान्य प्रसव कराने के लिए उनकी पत्नी के पेट पर अत्यधिक दबाव डाला और बाद में बड़ा आपरेशन किया। इसके बाद महिला की ब्लीडिंग नहीं रुकी, जिसके चलते उसे गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। स्वजन का आरोप है कि डाक्टर की लापरवाही और गलत उपचार के कारण नवजात बच्ची की मौत हुई।