पटियाला में केतन-सिया जैसा मामला, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, हादसा दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
पटियाला के हरीमाजरा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या। फाइल फोटो
HighLights
पटियाला में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप।
मृतक सुखविंदर सिंह की सिर पर चोटों से मौत।
हादसा दिखाने की कोशिश, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, पटियाला। जिले के गांव हरीमाजरा में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले युवक की हत्या की और फिर घटना को मकान से गिरकर लगी चोट का मामला बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
मृतक सुखविंदर सिंह के शरीर और सर पर लगी चोटों से कत्ल का खुलासा होते ही पुलिस को शिकायत कर दी। मृतक के जीजा मोतीराम निवासी गांव डांडियाना अंबाला हरियाणा के बयान के आधार पर मृतक की पत्नी हरजीत कौर और उसके प्रेमी शिंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। घनौर थाना के एडिशनल इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
यह पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुखविंदर सिंह के जीजा ने बताया कि सुखविंदर सिंह का विवाह करीब 17 वर्ष पहले हरजीत कौर से हुआ था। दोनों गांव हरीमाजरा में परिवार सहित रहते थे और उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। 20 जुलाई को उसे एक रिश्तेदार का फोन आया कि सुखविंदर सिंह घायल अवस्था में राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती है।
जब वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहां पहुंचने पर सुखविंदर सिंह बेहोशी की हालत में मिला और उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
खबरें और भी
घातक हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हरजीत कौर के शिंदर सिंह नामक व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध थे। शिंदर सिंह का उनके घर लगातार आना-जाना रहता था, जिसे लेकर सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि 19 और 20 जुलाई की दरमियानी रात दोनों ने किसी घातक हथियार से सुखविंदर सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
शिकायत के अनुसार हत्या के बाद मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए हरजीत कौर ने अस्पताल में यह जानकारी दर्ज करवाई कि सुखविंदर सिंह मकान से गिरकर घायल हुआ है। हालांकि परिजनों को इस कहानी पर संदेह हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर हरजीत कौर और शिंदर सिंह के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।