Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजपुरा में आधी रात बनूड़ बैरियर पर चली गोलियों, मामूली बहस खूनी वारदात में बदली; युवक गंभीर घायल

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:39 PM (IST)

    बनूड़ बैरियर पर देर रात स्कार्पियो सवार युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। लवप्रीत सिंह उर्फ काली गंभीर रूप से घायल हुए। उनका इलाज सेक्टर-32 अस्पताल म ...और पढ़ें

    फायरिंग के बाद घायल युवक।

    फायरिंग के बाद घायल युवक।

    HighLights

    1. राजपुरा के बनूड़ बैरियर पर देर रात हुई फायरिंग।

    2. स्कॉर्पियो सवार युवक ने लवप्रीत सिंह उर्फ काली को गोली मारी।

    3. पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।

    जागरण संवाददाता, राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में बनूड़ बैरियर पर शनिवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। स्कार्पियो सवार एक युवक ने कथित तौर पर वहां खड़े कुछ युवकों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में बनूड़ निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ काली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है। उस समय बनूड़ बैरियर के पास कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान एक स्कार्पियो वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार युवक की वहां मौजूद युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि स्कार्पियो सवार युवक ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें- 15 साल बाद फिर खुली तारी हत्याकांड की फाइल, AK-47 से छलनी करने वाले अब भी फरार; CBI ने इनाम घोषित किया

    8 के करीब चली गोलियां

    स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर 7 से 8 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के दौरान लवप्रीत सिंह उर्फ काली को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह देर रात अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में वह अपने साथियों के साथ एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान वहां पहुंचे स्कार्पियो सवार युवक के साथ उनकी बहस हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में इसी विवाद के बाद फायरिंग होने की बात सामने आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CM मान विवाद पर 5 जुलाई की बैठक से पहले संगठनों में मतभेद, निमंत्रण व बहिष्कार पर उठे सवाल; कइयों ने बनाई दूरी

    घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

    घटना के तुरंत बाद घायल युवक को साथियों और राहगीरों की मदद से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर पुलिस और अस्पताल प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    उधर, बनूड़ थाना प्रभारी अर्शदीप शर्मा ने बताया कि फायरिंग करने वाले संदिग्ध युवक की पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बढ़ता जलस्तर देख गुरदासपुर में आधी रात खोले गए गलहड़ी हाइडल के गेट, सैकड़ों एकड़ फसल डूबने से बची