यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana Crime: पुलिस पहरे के बीच दफनाया दुष्कर्म के बाद हत्या की गई बच्ची का शव, आरोपित की तलाश जारी
ग्यासपुरा इलाके में दुष्कर्म के बाद हत्या की गई बच्ची का शव पुलिस पहरे के बीच दफना दिया गया है। ग्यासपुरा के शमशानघाट में उसकी अंतिम रसमें की गई थीं। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Body Of Minor Girl Buried Under Police Guard: शहर के ग्यासपुरा इलाके में दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है और मृतक बच्ची का शव पुलिस पहरे के बीच दफना दिया गया है।
ग्यासपुरा के शमशानघाट में उसकी अंतिम रसमें की गई थीं। इस दौरान परिवार के सदस्य और पुलिस के अधिकारी ही मौजूद थे। दूसरी तरफ पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा के आजाद नगर में एक चार वर्षीय बच्ची को चीज खिलाने के बहाने लेजाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसका शव बेड में छिपाकर फरार हो गया था। इसे लेकर परिवार के सदस्यों की तरफ से शुक्रवार को पूरा दिन इलाके में धरना प्रदर्शन किया गया था।
देर रात पुलिस ने हल्के बल का इस्तेमाल कर धरना हटा दिया था। आज पुलिस के अधिकारी ओर परिवार के सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचे थे ओर बच्ची का शव लेकर शमशानघाट पहुंचे और वहां पर बच्ची को दफना दिया गया है।