Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला की जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर; जांच शुरू

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:20 PM (IST)

    पटियाला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर को खाली करा लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गहन तलाशी अभियान शुरू कर ...और पढ़ें

    पटियाला में कोर्ट परिसर की जांच करते हुए बम निरोधक दस्ते की टीम।

    पटियाला में कोर्ट परिसर की जांच करते हुए बम निरोधक दस्ते की टीम।

    HighLights

    1. पटियाला जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

    2. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर खाली कराया गया।

    3. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल स्रोत की जांच कर रही हैं।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला की जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। एहतियात के तौर पर अदालत परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

    घटना के बाद अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। जानकारी के अनुसार जिला अदालत की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया।

    अदालत परिसर में मौजूद वकीलों को अपने-अपने चेंबर खाली करने के लिए कहा गया, जबकि आम लोगों और अन्य कर्मचारियों को भी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस टीमों ने पूरे परिसर की बारीकी से जांच शुरू की।

    यह भी पढ़ें- हंगामे के बीच शुरू हुआ पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, नीट में जान गंवाने वाले छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    patiala

    पटियाला कोर्ट परिसर में जांच करते हुए टीमें।

    सीनियर अधिकारियों ने संभाली कमान

    मौके पर उप पुलिस अधीक्षक संजीव सिंगला भी पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने अदालत परिसर के विभिन्न हिस्सों की जांच की। परिसर में आने-जाने वाले सभी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। तलाशी अभियान पूरा होने तक अदालत परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर भी नियंत्रण रखा गया।

    यह भी पढ़ें- तीन दिन की PRTC-पन बस हड़ताल शुरू, लुधियाना में यात्री हुए परेशान; महिलाओं को निजी बसों का लेना पड़ा सहारा

    ईमले का स्रोत जानने में जुटी पुलिस

    सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस का साइबर सेल एक्टिव हो गया है। ईमेल के स्रोत और उसकी सत्यता की भी जांच की जा रही हैं। साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा संदेश कहां से भेजा गया।

    घटना के कारण कुछ समय के लिए अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों, कर्मचारियों और वहां पहुंचे लोगों को सुरक्षा कारणों से बाहर निकाल दिया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

    यह भी पढ़ें- रवनीत बिट्टू पहुंचे लुधियाना के सरकारी स्कूल, बच्चों की सुविधाएं देख उठाए सवाल; खुले में बनता मिला मिड डे मील