'हमने मांगें मानीं, परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम करवाना परिवार की इच्छा', पटियाला में सीएम मान ने केंद्र को घेरा
पटियाला में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परविंदर झोटा के परिवार की सभी जायज मांगें मान ली गई हैं। अब ...और पढ़ें

पटियाला में सीएम भगवंत मान संबोधन करते हुए।
HighLights
परविंदर झोटा परिवार की सभी जायज मांगें सरकार ने मानीं।
पोस्टमार्टम पीड़ित परिवार की इच्छा पर पूरी तरह निर्भर।
सीएम मान ने केंद्र व विपक्षी दलों पर साधा निशाना।
नवदीप ढींगरा, पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंता मान ने सोमवार पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार की सभी जायज मांगों को स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई है और अब पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाना पूरी तरह से पीड़ित परिवार की इच्छा पर निर्भर करता है। पटियाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार का रुख साफ किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे शुरू से ही राज्य के हितों के साथ खिलवाड़ और धोखाधड़ी करती आ रही है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पंजाबवासियों को सौंपी 100 मिनी बसों का तोहफा, 9 डिपो से सेवा शुरू; रूरल नेटवर्क को मिलेगी रफ्तार
केंद्र शासित क्षेत्र के अधिकारी छीनने की कोशिश
उन्होंने कहा कि कभी केंद्र शासित क्षेत्र पर राज्य के अधिकारों को छीनने की कोशिश की जाती है, तो कभी अंतरराज्यीय जल प्रबंधन बोर्डों से राज्य का प्रतिनिधित्व व हिस्सेदारी घटाने की साजिशें रची जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के वैध विकास कोषों को रोककर प्रगति के रास्ते में रोड़े अटकाने का काम कर रही है। इन तमाम बाधाओं के बावजूद राज्य सरकार प्रदेश को पुनः खुशहाल, आर्थिक रूप से मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्या मामले में 14वें दिन भी धरना जारी, पोस्टमार्टम के लिए नहीं बनी सहमति; सरकार से बातचीत बेनतीजा
राजनीतिक दलों के दोहरे रवैये पर तंज
पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षी राजनीतिक दलों के आपसी संबंधों पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हाल ही में नशों के खिलाफ यात्राएं निकाल रहे थे, लेकिन दूसरी ओर जिन नेताओं पर गंभीर आरोप हैं, उनके साथ मंच साझा करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में जनता को क्या संदेश जाएगा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ नशे को रोकने के बड़े-बड़े दावे करना और दूसरी तरफ राजनीतिक स्वार्थ के लिए गठबंधन की ओर बढ़ना अपने आप में एक विरोधाभासी बात है। राज्य के लोग इन तमाम राजनीतिक दलों के दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुके हैं और समय आने पर इसका जवाब देंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।