Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में बर्गर के पैसे देने में देरी पर कर दी हवलदार की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 नाबालिगों को भेजा गया सुधारगृह

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 02:24 PM (GMT+05:30)

    नाभा में बर्गर के पैसे देने में देरी को लेकर हुए विवाद में हवलदार अमनदीप सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 16 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गि ...और पढ़ें

    बर्गर के पैसे देने में देरी हुई तो कर थी हवालदार की हत्या।

    बर्गर के पैसे देने में देरी हुई तो कर थी हवालदार की हत्या।

    HighLights

    1. बर्गर के पैसे को लेकर विवाद में हवलदार की हत्या

    2. नाभा में 16 घंटे के भीतर छह आरोपी गिरफ्तार

    3. आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल, चाकू बरामद

    जागरण संवाददाता, पटियाला/नाभा। नाभा में भाई के साथ बर्गर खाने के बाद पैसे देने में देरी होने पर बहस के बाद हवलदार अमनदीप सिंह की हत्या की गई थी। रेहड़ी मालिक तो कुछ नहीं बोला लेकिन साथ में खड़े आरोपित रिक्की ने बहस के बाद गाली गलौच शुरू कर दी। अमनदीप व उसके भाई नवदीप को देख आरोपित रिक्की ने कैफ व अन्य दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने मौके पर आते ही हाथापाई के बाद चाकू से दो वार किए।

    चाकू लगने की वजह से अमनदीप की मौत हो गई। इसके बाद आरोपित फरार हो गए थे। इस कत्ल केस में दो नाबालिग सहित छह आरोपित पुलिस ने 16 घंटे के भीतर काबू कर लिए हैं।

    एसएसपी वरूण शर्मा ने कहा कि कत्ल के तुरंत बाग शाम उर्फ कैफ निवासी घुमियारा वाली मोहल्ला नाभा व हीरा लाल उर्फ हीरा निवासी वाल्मिकी बस्ती बौड़ा गेट नाभा को काबू कर लिया गया था। जिसके बाद आशीष उर्फ आशी निवासी बौड़ा गेट नाभा और अमित कुमार उर्फ रिक्की निवासी बौड़ा गेट नाभा को भी गिरफ्तार किया है।

    इसके अलावा 17 साल के दो नाबालिग भी पकड़े हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह लुधियाना भेज दिया है। कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है और इस केस में फरार आरोपितों सौरव कुमार व राहुल भारद्वाज उर्फ रूला निवासी नाभा को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    लुधियाना भी भागे थे आरोपित

    एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि हवलदार अमनदीप सिंह सिविल लाइन थाना में तैनात था। वह अपने भाई नवदीप सिंह के साथ 26 जनवरी को शाम के साढ़े सात बजे मैहस गेट एरिया में गया था। जहां पर आरोपितों ने बहस के बाद अमनदीप का कत्ल कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के पिता राजिंदर सिंह निवासी हारा एंकलेव पुडा कालोनी नाभा की शिकायत पर कत्ल का मामला दर्ज किया था।

    खबरें और भी

    घटना के बाद दजो आरोपित चंद घंटों के भीतर काबू कर लिए थे, जिसके बाद अन्य आरोपितों के लुधियाना व अन्य जिले में फरार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसपी डी गुरबंस सिंह बैंस, एसपी स्पेशल जसवीर सिंह व डीएसपी गुरिंदर सिंह बल की अध्यक्षता में टीमें बनाई थी।

    कोतवाली नाभा प्रभारी सौरव सभ्रवाल, इंस्पेक्टर परदीप बाजवा इंचार्ज सीआइए स्टाफ पटियाला व सीआइए समाना इंचार्ज अंकुरदीप सिंह की देखरेख में छापेमारी करते हुए टीम ने सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए। फिलहाल आरोपितों का तीन दिन का रिमांड है, जिसके बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।

    पहले से भी मामला दर्ज हैं आरोपितों पर

    एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपित शाम उर्फ कैफ के खिलाफ मारपीट का एक मामला नाभा कोतवाली थाना में अप्रैल 2025 में दर्ज है, वहीं हीरा लाल के खिलाफ नाभा में नशखा तस्करी व शराब तस्करी के कुल चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आशीष उर्फ आशी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।