Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM (IST)

    पटियाला के पसियाणा क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सूबा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मा ...और पढ़ें

    अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

    अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सूबा सिंह की मौत।

    2. घटना पटियाला के पसियाणा क्षेत्र में गुरुद्वारा मोड़ पर हुई।

    3. पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता,पटियाला। थाना पसियाणा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सूबा सिंह की मौत हो गई। घटना एक अगस्त को सुबह आठ बजे हुई, जब सूबा सिंह रोजाना की तरह साइकल पर गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही, गांव करहाली में माथा टेकने जा रहे थे।

    गांव करहाली स्थित गुरुद्वारा साहिब के मोड़ पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी साइकल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सूबा सिंह को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे गुरदेव सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।