पटियाला में हीरा महल पहुंचे डेरा ब्यास मुखी, शाही परिवार से की मुलाकात; बाहर जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों वीरवार को नाभा के हीरा महल पहुंचे और शाही परिवार से निजी मुलाकात की। उनके दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु इंतजार करते रहे।

हीरा महल पहुंचे डेरा मुखी गुरिंदर ढिल्लों।
HighLights
डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा पहुंचे।
हीरा महल में शाही परिवार के सदस्यों से की मुलाकात।
मुलाकात निजी रही, श्रद्धालु दर्शन को बाहर जुटे।
यादविंदर गर्गस, नाभा (पटियाला)। डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों वीरवार को नाभा के हीरा महल पहुंचे। यहां उन्होंने शाही परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। यह मुलाकात निजी बताई गई, जिसके चलते पत्रकारों को इससे दूर रखा गया।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के नाभा पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले से ही हीरा महल के बाहर पहुंच गए थे। उमस भरे मौसम के बावजूद श्रद्धालु उनके दर्शन की उम्मीद में करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे।
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर हीरा महल पहुंचे। करीब एक घंटा 20 मिनट शाही परिवार के सदस्यों के साथ रहने के बाद वह दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर नाभा से रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- पंजाब कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत को एक ही दिन में दोहरा सदमा, सुबह पिता ने दम तोड़ा; अब जीजा का हुआ निधन
मुलाकात को बताया निजी
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और शाही परिवार के सदस्यों के बीच हुई मुलाकात को निजी रखा गया। इस कारण पत्रकारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- अकाली दल सरकार बनी तो 'न्यू चंडीगढ़' का हिस्सा बनेगा नयागांव, सुखबीर बादल का खरड़ में बड़ा राजनीतिक ऐलान
पहले भी हो चुकी है मुलाकात
उल्लेखनीय है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों इससे पहले भी शाही परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, यह उनकी नाभा के शाही परिवार के साथ चौथी मुलाकात थी।
बाबा के पहुंचने और उनके दर्शन की उम्मीद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने से हीरा महल के आसपास काफी हलचल रही। उनके रवाना होने तक श्रद्धालु दर्शन के लिए इंतजार करते रहे।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में दो सड़क हादसों में दो की मौतें, वेटरनरी कॉलेज के तीन छात्रों सहित पांच गंभीर घायल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।