Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में छात्रा की जांघों पर पीछे से हमला करने वाला सनकी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर मानसिक रोगी होने का दावा किया

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 03:15 PM (IST)

    पटियाला में 17 वर्षीय छात्रा पर तीखे हथियार से हमला करने वाले संजय उर्फ मूसा को सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पटियाला में 17 वर्षीय छात्रा पर तीखे हथियार से हमला

    2. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी संजय उर्फ मूसा 24 घंटे में काबू

    3. आरोपी की बहन ने मानसिक बीमारी का दावा किया, जांच जारी

    जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले के थाना लाहौरी गेट इलाके में आते बिशन नगर क्षेत्र में पैदल जा रही 17 वर्षीय छात्रा के जांघों पर एक व्यक्ति ने तीखे हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। पैदल जा रही इस छात्रा पर आरोपित ने पीछे से हमला किया और एक के बाद एक तीन वार करने के बाद फरार हो गए।

    घटना शुक्रवार (17 जुलाई, 2026) सुबह दस बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिसके बाद घटना की सीसीटीवी फुटेज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर फुटेज के जरिए आरोपित की पहचान कर 24 घंटे घंटों के भीतर ही उसे काबू कर लिया।

    थाना लाहौरी गेट के एसएचओ सौरव सभ्रवाल ने बताया कि आरोपित को काबू करने के बाद हवालात में बंद कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजय उर्फ मूसा उमर तकरीबन 32 साल निवासी विकास कॉलोनी (बिशन नगर के पास) के रूप में हुई है।

    बैंक जा रही थी छात्रा

    घटना के अनुसार, छात्रा देवीगढ़ इलाके की रहने वाली है, जो पढ़ाई की वजह से पटियाला इलाके में रहती है। शनिवार को बैंक के किसी काम के संबंध में पैदल ही बिशन नगर इलाके से गुजर रही थी। इस दौरान आरोपित, छात्रा को क्रॉस करके आगे निकल गया, लेकिन कुछ ही मिनट में वह वापस लौटा।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-07-19 at 2.38.19 PM (1)

    छात्रा पर हमला करने वाला काबू किया आरोपित। सौजन्य पुलिस

    वापस आकर पीछे से आरोपित ने छात्रा की जांघों पर तीन वार किए और तेजी से मौके से फरार हो गया। आरोपित व छात्रा के बीच किसी भी तरह की जान पहचान नहीं थी, ऐसे में घटना को लेकर सभी हैरान हो गए। पीड़िता को तुरंत जख्मी हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवा दी।

    पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित काबू किया तो आरोपित की बहन पुलिस थाने पहुंची। जिसने आरोपित के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही तो पुलिस ने आरोपित के मेडिकल रिकॉर्ड को पेश करने के लिए कहा है। फिलहाल रविवार दोपहर तक किसी भी तरह का मेडिकल पुलिस के पास नहीं पहुंचा था, जिस वजह से आरोपित को हवालात में बंद किया गया है।