पटियाला में पुलिस-किसानों के बीच झड़प, प्रदर्शन के दौरान माहौल गर्माया; मिनी सचिवालय के सभी गेटों पर ताले जड़े
अपनी लंबित मांगों को लेकर किसानों ने प्रशासनिक परिसर के सभी मुख्य द्वार बंद कर दिए। गेट खोलने को लेकर पुलिस और किसानों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।

पटियाला में गेट बंद करने के बाद पुलिस और किसानों के बीच चल रही धक्का मुक्की।
HighLights
किसानों ने पटियाला डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया।
मिनी सचिवालय के सभी गेट बंद करने पर पुलिस से झड़प।
मांगें पूरी होने तक किसानों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
जागरण संवाददाता, पटियाला। मांगों को लेकर किसानों ने सोमवार को डीसी दफ्तर के बाहर लगातार धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान किसानों ने मिनी सचिवालय के सभी गेट बंद कर दिए। जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। किसानों ने गेट बंद करने और पुलिस की तरफ से उसे खोलने को लेकर धक्का मुक्की हुई।
इस दौरान सचिवालय के अंदर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- LPU कैंपस में हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई, CCTV से बेनकाब हुए दो और आरोपी अरेस्ट

किसान और पुलिस के बीच हो रही धक्का-मुक्की।
लोग हो रहे परेशान
किसानों द्वारा मिनी सचिवालय के मुख्य गेटों को बंद किए जाने के कारण न तो लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही अंदर मौजूद लोगों को बाहर आने दिया जा रहा है। इससे विभिन्न सरकारी विभागों में अपने काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग गेटों के बाहर खड़े होकर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें- तरनतारन में युवक ने मामा की बेटी से रचाई थी शादी, ढाई महीने बाद घर में घुसे चार हथियारबंद, गोलियों से भूना
समस्याओं का समाधान न निकलने से भड़के किसान
किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। इसी के चलते उन्होंने धरना जारी रखने का फैसला लिया है। किसानों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मिनी सचिवालय के गेट बंद होने से सरकारी कामकाज के लिए आने वाले आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
