विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवांशहर में मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस फ्लाईओवर से गिरी, 4 की मौत; घायलों की सूची जारी

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:40 PM (IST)

बंगा के पास फ्लाईओवर से पर्यटकों की बस नीचे गिर गई। हादसे में चालक और LPU के छात्र सहित चार ...और पढ़ें

फ्लाईओवर से गिरी क्षतिग्रस्त बस।

फ्लाईओवर से गिरी क्षतिग्रस्त बस।

HighLights

  1. मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी।

  2. हादसे में LPU छात्र सहित तीन लोगों की मौके पर मौत।

  3. चालक को नींद आने के कारण हुआ यह भीषण हादसा।

जागरण संवाददाता, नवांशहर। पंजाब के नवांशहर में बंगा के पास मजारी गांव के समीप सोमवार तड़के मनाली से घूमकर वापस लौट रही पर्यटकों व छात्रों से भरी एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से सीधे नीचे जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्रशासन ने घायलों की सूची जारी की है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस बस में मुख्य रूप से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्र और कुछ अन्य पर्यटक सवार थे, जो छुट्टियों का आनंद लेने के बाद लौट रहे थे। दुर्घटना सोमवार तड़के करीब 5 बजे के आसपास घटी।

यह भी पढ़ें- आंख की झपकी लगते ही जालंधर-पठानकोट हाईवे पर टकराए टैंकर और कंटेनर, केबिन में एक घंटे तक तड़पता रहा चालक

ड्राइवर को आई नींद के बाद हुआ हादसा

शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, सुबह लंबी दूरी तय करने के कारण बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। चालक का बस से नियंत्रण पूरी तरह से छूट गया और बेकाबू बस सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांव वाले और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े।

यह भी पढ़ें- 6000 करोड़ के ड्रग्स मामले में SIT के सामने पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया, पूर्व DSP भोला संग होना था आमना-सामना

LPU के एक छात्र की मौत

शुरुआती सूचना के आधार पर, इस भीषण हादसे में बस के चालक और निजी LPU के एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

SMO बंगा सिविल अस्पताल डा. जसविंदर ने बताया कि उनके पास हादसों में घायल और मृतक मिलाकर 11 की रिपोर्ट है। जिसमें 4 की डेथ हुई है। दो की पहचान नहीं हो सकी है, अज्ञात हैं। बाकी जिन दो की डेथ हुई है उसमें एक महिला ज्योत्सना जार्ज केरला की रहने वाली है। जबकि दूसरा अजनाला रोड अमृतसर का विशाल है। अभी अस्पताल में 7 घायलों का उपचार चल रहा है।

प्रशासन ने घायलों की सूची की जारी

ढाहान कलेरां में भर्ती घायल मरीजों की पूरी (अपडेटेड) सूची:

  • जतिन गोयल (पुत्र: संजय गोयल), निवासी - लुधियाना (हालत गंभीर)
  • संजय गोयल, निवासी - लुधियाना (हालत गंभीर)
  • तनिष्का (पुत्री: संदीप), निवासी - फरीदाबाद
  • पलक सेखड़ी मेहरा (पुत्री: सारथी मेहरा), निवासी - अमृतसर
  • माधव (पुत्र: विकास गुप्ता), निवासी - फिरोजपुर
  • कस्तूरी भंडारी (पुत्री: शेविन भंडारी), निवासी - मनाली (हिमाचल प्रदेश)
  • हरजिंदर कौर (पत्नी: गौरवदीप) और बच्ची गुरनाज़ कौर, निवासी - भिखीविंड
  • विशाल (पुत्र: देवराज), निवासी - मंडी (हिमाचल प्रदेश)
  • अदिति (पुत्री: वलसराज), निवासी - केरल
  • विशाल तुली, निवासी - अमृतसर
  • रिया गोयल, निवासी - लुधियाना
  • सुषमा गोयल, निवासी - लुधियाना
  • लवलीन, निवासी - लुधियाना
  • कोशनिका अनिल (पुत्री: अनिल सरीन)

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के DA बकाए पर पंजाब सरकार को हाई कोर्ट की फटकार, चीफ जस्टिस बोले- 'कर्मचारियों नहीं मिल रहा हक का पैसा'