पटियाला खूनी झड़प में नया मोड़, पुरानी चुनावी रंजिश में AAP नेता अंग्रेज सिंह पर FIR
पटियाला में वायरल वीडियो में मारपीट के आरोप लगाने वाले आप नेता अंग्रेज सिंह पर ही एफआईआर दर्ज की गई है। ...और पढ़ें
-1784535137436_m.webp)
पुरानी चुनावी रंजिश में AAP नेता अंग्रेज सिंह पर FIR (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
आप नेता अंग्रेज सिंह पर मारपीट, फायरिंग का आरोप।
गुरदीप सिंह की शिकायत पर पटियाला में एफआईआर।
पुरानी पंचायती चुनावी रंजिश बताई जा रही वजह।
जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना पसियाणा इलाके में आते गांव रामगढ़ निवासी आप नेता से मारपीट करने की इंटरनेट पर वायरल हुई वीडियो व बयानों की जांच के बाद पुलिस ने आप नेता के खिलाफ ही एफआइआर दर्ज कर ली है।
यह मामला गुरदीप सिंह निवासी गांव रामगढ़ के बयानों पर आप नेता अंग्रेज सिंह पर दर्ज हुआ है। इस मामले में आप नेता पर फायरिंग करने की भी धाराएं लगी हैं और घटना के बाद से ही दोनों पक्ष अस्पताल में उपचाराधीन है।
गुरदीप सिंह के बयानों के अनुसार 19 जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर खेतों से घर की तरफ आ रहा था। गांव के गुरूद्वारा साहिब के आगे स्विफ्ट कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
कार पर पंजाब सरकार का स्टिकर लगा था, जिसमें सवार अंग्रेज सिंह ने उस पर कत्ल की नीयत से रिवाल्वर से फायर करने की कोशिश की तो गुरदीप सिंह ने हाथ पकड़ उपर की तरफ कर खुद की जान बचाई।
खबरें और भी
हवा में दो फायर हो गए थे, जिसके बाद आरोपित अंग्रेज सिंह ने हाथ छुड़ाने के बाद दोबारा से तीन सीधे फायर किए तो शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने कार के पीछे छिपकर खुद का बचाव किया।
फायरिंग की आवजा सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपित ने उसका फोन छीना और धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। हमले की वजह दोनों गुटों के बीच पंचायती चुनाव के दौरान हुई पुरानी झड़प बताई जा रही है।