विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patiala News: पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत को लाया गया नाभा जेल, वन घोटाले मामले में हुई थी गिरफ्तारी

Published: Mon, 22 Jan 2024 07:17 PM (IST)

Patiala News पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को नाभा की नई जिला जेल में ट्रांसफर किया गया ...और पढ़ें

वन घोटाले मामले में हुई थी गिरफ्तारी (फाइल फोटो)
वन घोटाले मामले में हुई थी गिरफ्तारी (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, नाभा पटियाला। नाभा की नई जिला जेल में ईडी द्वारा पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सोमवार शाम को लाया गया। बता दें कि नाभा हलके के पूर्व विधायक व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धरमसोत को जालंधर में वन घोटाले मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

जहां से उन्हें अदालत में पेश करके रिमांड पर भी लिया गया था। लेकिन सोमवार शाम को उन्हें नाभा के भवानीगढ़ रोड पर स्थित नहीं जिला जेल में ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

ये किया था घोटाला 

बता दें एक मार्च, 2016 से 31 मार्च, 2022 तक धर्मसोत वन मंत्री रहे थे। इस दौरान उनकी आय 2.37 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी तरफ से 8.76 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आय से अधिक खर्च उन्होंने किन स्रोतों से किया इसकी जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, छापेमारी कर ED ने कसा शिकंजा

2022 में हुई थी गिरफ्तारी

जून, 2022 में विजिलेंस ने धर्मसोत को उनके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने मोहाली के डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह व ठेकेदार हरमिंदर सिंह का स्टिंग कर मामले से राजफाश किया था।

यह भी पढ़ें: Punjab: वन घोटाले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर ED की रेड, तलाशी अभियान में जुटी टीम; करीबियों से पूछताछ जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।