चलती ट्रेन में धुआं देख मची चीख-पुकार, खिड़की-दरवाजों से कूदे यात्री; किसी की पीठ झुलसी तो कोई हुआ लहूलुहान
राजपुरा-सरहिंद रेलवे लाइन पर सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई, जो तीन डिब्बों तक फैल गई। इस घटना में 14 यात्री घायल हुए।
-1793977400306_m.webp)
कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग। फोटो जागरण
HighLights
राजपुरा-सरहिंद लाइन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बे में आग लगी।
आग तीन डिब्बों तक फैली, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई।
चौदह यात्री घायल हुए, सिविल अस्पताल में भर्ती, कोई जनहानि नहीं।
जागरण संवाददाता, राजपुरा (पटियाला)। राजपुरा-सरहिंद रेलवे लाइन पर सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर से आ रही ट्रेन के डिब्बे में अचानक आग लग गई। इस कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन में सवार यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।
जानकारी के अनुसार, कर्मभूमि नामक ट्रेन (नंबर 12508), जो अमृतसर से चलकर जलपाईगुड़ी जा रही थी। जब सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक इसके स्लीपर डिब्बे में आग लगने की घटना घटी।
इस दौरान 14 लोग घायल हुए जिन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए छुट्टी दे दी गई। कुछ जो ज्यादा घायल थे, उनका उपचार राजपुरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते तीन डिब्बों में फैल गई।
किसी तरह का जानी नुकसान नहीं
इस घटना के दौरान ट्रेन से कूदते समय यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं। आग की लपेट में एक व्यक्ती का पीठ वाला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया, वहीं किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
इस मौके पर एसडीएम राजपुरा रविंदर सिंह, रेलवे पुलिस के एसएचओ गुरप्रीत सिंह, पुलिस चौकी सराय बंजारा के प्रभारी एएसआई परमजीत सिंह और राजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी रवि दत्त समेत टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान अग्निशामक यंत्रों (फायर ब्रिगेड) की मदद से आग पर काबू पाया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।