Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिर याद आया मेरठ वाला केस, पंजाब में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश; पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

    Updated: Wed, 27 May 2026 04:10 PM (IST)

    पटियाला की रेलवे कॉलोनी में एक नीले ड्रम से 20 वर्षीय युवती नेहा का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में चौंकाने वाले खुलासे ...और पढ़ें

    पटियाला में नीले ड्रम में मिला युवती का शव (जागरण)

    पटियाला में नीले ड्रम में मिला युवती का शव (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटियाला। पंजाब के पटियाला के अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की उम्र करीब 20 साल है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के बाद उसके ऊपर लाल रंग का लगाया हुआ था।

    आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को ड्रम में बंद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है। लड़की के चेहरे पर हल्का जख्म है, लेकिन शरीर पर कोई चोट नहीं नजर आई।

    नेहा नाम से हुई शव की पहचान 

    डीसीडब्ल्यू ओवरब्रिज के पास एक नीले ड्रम के अंदर मिली महिला के शव के बारे में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुरप्रीत सिंह ने बताया, “हमें आज सुबह सूचना मिली कि डीसीडब्ल्यू फ्लाईओवर के पास एक नीले ड्रम के अंदर एक महिला का शव मिला है।

    हम तुरंत घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। हमने मौके पर ही जांच करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद शव को पहचान के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया।

    पुलिस जांच में हुए खुलासे

    एसएचओ ने बताया कि शव की प्रारंभिक जांच में उसकी बांहों पर दो टैटू पाए गए। इसके बाद उसकी पहचान हो गई; उसकी पहचान संत लाल की बेटी नेहा (उम्र 20+) के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल पटियाला के पंजाबी बाग इलाके में रह रहा है। 

    खबरें और भी

    शव के एक हाथ में नेहा लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में दिल वाला टैटू बना है जिस पर एन और ए लिखा हुआ है।  उनकी बेटी कुछ दिनों से लापता थी। उन्होंने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी… हम अब लड़की के परिजनों से आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए समन्वय कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पटियाला में नीले ड्रम में मिली 20 साल की लड़की की लाश, एक हाथ पर 'नेहा' और दूसरे पर बना है दिल वाला टैटू