पटियाला में कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, चालक फरार
पटियाला में संगरूर रोड पर कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार सिकंदर खान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ लापरवाही और गैर इराद ...और पढ़ें
-1785779501841_m.webp)
कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
संगरूर रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, पटियाला। संगरूर रोड पर परमेश्वर द्वार गुरुद्वारा साहिब के पास एक अगस्त को तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवक सिकंदर खान की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपनी पत्नी शबीना बेगम और छह वर्षीय बेटी आलिया खान के साथ स्कूटी पर काली माता मंदिर जा रहा था। घटना के बाद आरोपित चालक मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शबीना बेगम ने बताया कि एक अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे स्कूटी पर मंदिर जा रहे थे।
संगरूर रोड पर परमेश्वर द्वार गुरुद्वारा साहिब के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिकंदर खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।