Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में घर के बाहर फेंका पेट्रोल बम, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध 

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM (IST)

    पटियाला के अबचल नगर में एक घर के बाहर पेट्रोल बम फेंका गया, जिसकी सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश संदिग्ध कैद हुए हैं। ...और पढ़ें

    पटियाला में घर के बाहर फेंका पेट्रोल बम। फोटो जागरण

    पटियाला में घर के बाहर फेंका पेट्रोल बम। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पटियाला के अबचल नगर में घर पर पेट्रोल बम हमला।

    2. सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश संदिग्धों की पहचान।

    3. अनाज मंडी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना अनाज मंडी इलाके में आते अबचल नगर में एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर पेट्रोल पंप फेंकने का आरोप लगाया है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में इस व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपना चेहरा ढक कर आए दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

    घटना के बाद उन्होंने गेट के बाहर आकर देखा तो गेट पर निशान पड़ा हुआ था और सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध युवक बोतल को आग लगाकर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल थाना अनाज मंडी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है क्योंकि आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।