विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में धान की कटाई के साथ पराली जलाने का सिलसिला शुरू! 6 दिन में 15 मामले आए, अमृतसर टॉप पर

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:08 PM (IST)

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वारा 15 सितंबर से शुरू की गई सैटेलाइट मॉनिटरिंग के तहत 20 सितंबर तक राज्य में पराली जलाने के कुल 15 मामले दर्ज किए गए हैं।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पराली जलाने के मामलों में पिछले दो साल से गिरावट।

  2. 15 से 20 सितंबर 2026 तक 15 मामले दर्ज।

  3. अमृतसर जिले में सर्वाधिक 7 पराली जलाने के मामले।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में खरीफ सीजन 2026 के तहत धान की कटाई के साथ ही खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से पैनी नजर रखी जा रही है। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (PRSC) द्वारा 15 सितंबर से शुरू की गई विशेष सैटेलाइट मॉनिटरिंग के बाद शुरुआती आंकड़े जारी किए हैं। शुरुआती 6 दिनों में राज्य में आग लगने के 15 मामले सामने आए हैं।

राहत की बात यह है कि पिछले दो वर्षों (2024 और 2025) की तुलना में इस बार 15 से 20 सितंबर के शुरुआती छह दिनों के दौरान पराली जलाने के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें- मासूम को एक लाख में बेचने की थी तैयारी! जालंधर में 4 साल के बच्चे का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जारी सैटेलाइट डेटा के अनुसार, 15 सितंबर से पराली जलाने के मामलों की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी गई। पहले दिन दो मामले सामने आए, जबकि 16 सितंबर को तीन मामले दर्ज किए गए। 17 सितंबर को खेतों में आग लगाने का कोई मामला नहीं मिला। वहीं, 18 और 19 सितंबर को एक-एक मामला सामने आया। अब 20 सितंबर को कुल 8 मामले सामने आए हैं। जिलावार कुल पराली जलाने के मामले (15 से 20 सितंबर 2026)-

 

जिला  दर्ज मामलों की संख्या
अमृतसर 

7

फिरोजपुर

4

तरनतारन

2

होशियारपुर 

1

एसबीएस नगर 

1

कुल (Total)

15

पिछले सालों के मुकाबले स्थिति में सुधार

तुलनात्मक आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 से 20 सितंबर की अवधि के दौरान जहां वर्ष 2025 में कुल 48 और वर्ष 2024 में 31 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2026 में यह आंकड़ा घटकर केवल 15 रह गया है। अगर सिर्फ 20 सितंबर की बात करें तो इस दिन सैटेलाइट ने राज्य में कुल 8 स्थानों पर आग की घटनाएं कैप्चर कीं, जबकि 2024 में इसी दिन 13 मामले दर्ज हुए थे

पंजाब में 2025 में फसल अवशेष जलाने के 5,114 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या 10,909 थी। पराली जलाने के मामले (15 से 20 सितंबर 2026)-

 

तारीख (Date) दैनिक मामले 
15 सितंबर 2026

2

16 सितंबर 2026 3
17 सितंबर 2026 0
18 सितंबर 2026 1
19 सितंबर 2026 1
20 सितंबर 2026

8

कुल (Total)

15

 

यह भी पढ़ें- यात्रियों के लिए चेतावनी! मंगलवार से पंजाब रोडवेज के 5500 कर्मचारी जाएंगे अहड़ताल पर, नहीं चलेंगी सरकारी बसें

अमृतसर जिला बना हॉटस्पॉट

अब तक दर्ज हुए कुल 15 मामलों में से सबसे ज्यादा 7 मामले अकेले अमृतसर जिले से सामने आए हैं। इसके बाद फिरोजपुर में 4, तरनतारन में 2 और होशियारपुर व शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में 1-1 मामला दर्ज किया गया है

अकेले 20 सितंबर को दर्ज 8 मामलों में से 6 मामले अमृतसर के (जंडियाला गुरु, मजीठा और बाबा बकाला ब्लॉक), 1 फिरोजपुर के गुरुहरसहाए ब्लॉक और 1 शहीद भगत सिंह नगर के बंगा ब्लॉक में दर्ज हुआ। प्रशासन की ओर से किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ कड़े दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें- श्री करतारपुर साहिब गलियारा खोलने की मांग तेज, आज भारत-पाकिस्तान सरहद पर संगत करेगी अरदास, निकलेगा नगर कीर्तन