Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी यूनिवर्सिटी में तनाव, छात्रों के दो गुट भिड़े; विवाद के बीच चली गोली

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 12:34 PM (GMT+05:30)

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। किसी को चोट नहीं लगी, पुलिस ने मामला दर्ज कर ज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई।

    2. विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई।

    3. पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तकरार और फिर हाथापाई में बदल गई।

    इसी दौरान एक गुट से जुड़े युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

    घटना के दौरान मौजूद किसी राहगीर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे।

    यह भी पढ़ें- Live: सीएम मान ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून, उम्रकैद की सजा तक का है प्रावधान

    पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की शुरू

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना अर्बन स्टेट में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एसपी सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि फायरिंग की सूचना की पुष्टि की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- कढ़ा प्रसाद से लेकर केसरी चावल तक: बैसाखी पर घर लाएं पंजाब का असली स्वाद, बनाएं ये 5 डिशेज

    झगड़े का कारण जानने में जुटी पुलिस

    उन्होंने कहा कि आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे के कारणों और पूरी सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के कदम उठाए जा रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की शय पर हुआ अमृतसर थाने पर ग्रेनेड हमला, बम फेंकने वाले दो आरोपित फरीदकोट से गिरफ्तार