पटियाला में घर के बाहर शराब पीने से रोका तो भड़के लोग, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला; महिलाओं को भी किया घायल
सनौर में घर के बाहर शराब पीने से रोकने पर परिवार पर हमला कर दिया गया। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुई मारपीट में महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए। ...और पढ़ें
HighLights
पटियाला में घर के बाहर शराब पीने से रोका।
परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल।
पुलिस देरी से पहुंची, हमलावर फरार, तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला के सनौर में घर के बाहर शराब पीने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गली में लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर भी चलाए गए। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान गली में अफरा-तफरी मची रही। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
हमलावरों और पीड़ित परिवार के बीच काफी देर तक विवाद और मारपीट होती रही। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर भी फेंके गए। इससे स्थिति और बिगड़ गई। आसपास के लोगों में भी डर का माहौल पैदा हो गया।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में थार पर युवक का खतरनाक स्टंट, ड्राइविंग सीट छोड़कर दरवाजे पर खड़ा हुआ; पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि मारपीट शुरू होने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमला करने वाले लोग वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्या फिर एक होंगे अकाली दल और बीजेपी? PM मोदी-सुखबीर मुलाकात के बाद हलचल तेज
महिलाओं समेत तीन लोग घायल
इस हमले में एक महिला सहित परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट में चोट लगने के बाद अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। परिवार का आरोप है कि हमला करने वालों ने बिना किसी बड़े कारण के विवाद को बढ़ाते हुए उन पर हमला किया।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपितों के फरार होने के कारण अब उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिली जानकारी और पीड़ितों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- फरीदकोट के कोटकपूरा कांवड़ चढ़ाने जा रहे 3 श्रद्धालुओं की भीषण सड़क हादसे में मौत, 1 गंभीर रूप से घायल