विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patiala: सेंट्रल जेल में फोन और नशा पहुंचाने वाले सीनियर कांस्‍टेबल का पर्दाफाश, पुलिस ने आरोपित को रंगे हाथों किया अरेस्‍ट

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Mon, 30 Oct 2023 04:50 PM (IST)

Patiala Central Jail पटियाला सेंट्रल जेल के अंदर फोन और नशा सप्‍लाई करने वाले सीनियर कांस्‍टेबल को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

सेंट्रल जेल पटियाला के अंदर नशे और फोन पहुंचाने वाला सीनियर कांस्‍टेबल अरेस्‍ट
सेंट्रल जेल पटियाला के अंदर नशे और फोन पहुंचाने वाला सीनियर कांस्‍टेबल अरेस्‍ट

HighLights

  1. जेल अधिकारियों ने पड़ताल के बाद इसे बरामद करने के बाद पुलिस को सूचित कर दिया।
  2. आरोपित सीनियर कांस्टेबल जसपाल सिंह 46 साल का है जो पीएपी जालंधर में तैनात था।

जागरण संवाददाता, पटियाला। सेंट्रल जेल पटियाला के अंदर कैदियों व अंडर ट्रायल कैदियों को नशा व फोन पहुंचाने वाले सीनियर सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। डयूटी पर पहुंचने सीनियर कांस्टेबल ने अपने बैग में सप्लाई करने के लिए रखे फोन व अफीम के अलावा चार्जर रखे हुए थे। जेल अधिकारियों ने पड़ताल के बाद इसे बरामद करने के बाद पुलिस को सूचित कर दिया।

थाना त्रिपड़ी पुलिस ने आरोपित सीनियर कांस्टेबल जसपाल सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सीनियर कांस्टेबल के बैग से एक समार्टफोन, एक चार्जर व 27.5 ग्राम अफीम बरामद हुई थी।बरामदगी के बाद आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सीनियर कांस्टेबल जसपाल सिंह के खिलाफ सहायक सुपरिटेंडेंट जगजीत सिंह के बयानों पर केस दर्ज हुआ है।

कमरे की तलाशी लेने पर तंबाकू व जर्दे की पुड़िया

जेल अधिकारियों ने आरोपित सीनियर कांस्टेबल के बैग से नशा व फोन मिलने के बाद पुलिस टीम को साथ ले जाकर उसकी सरकारी रिहायश पर चेकिंग की। आरोपित के सरकारी कमरे से वर्जीनिया तंबाकू के तीन पैकेट, जर्दे की दस पुड़िया, एक हेड फोन, दो रोलिंग पेपर के अलावा चार डाटा केबल बरामद हुई है। आरोपित करीब तीन साल से सेंट्रल जेल पटियाला में तैनात था और इस दौरान वह बंदियों के सेटिंग करने के बाद उन्हें फोन व नशे की वस्तुएं मुहैया करवाता रहता था।

यह भी पढ़ें: Patiala Crime: नशा तस्करी में महिला सहित चार गिरफ्तार, प्रतिबंधित दवा की गोलियां बेचते हुए दो लोगों को किया काबू

सस्पेंड होने के बाद दोबारा बहाल हुआ था आरोपित

आरोपित सीनियर कांस्टेबल जसपाल सिंह 46 साल का है जो पीएपी जालंधर में तैनात था। जहां से उसे पटियाला सेंट्रल जेल में जेल गार्द की डयूटी पर लगाया गया था और वह तीन साल से यहीं पर डयूटी दे रहा था।

बताया जा रहा है कि जसपाल सिंह के खिलाफ पहले भी डयूटी में लापरवाही पाए जाने पर विभागीय जांच जारी है। यही नहीं एक बार गैरहाजिरी के कारण उसे सस्पेंड भी किया जा चुका है, जिसके बाद बहाली हुई थी। फिलहाल पुलिस यह सब रिकार्ड हासिल करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Patiala Crime News: अवैध संबंधों में रोड़ा बनता देख रिटायर्ड बैंक मैनेजर का कत्ल, दूसरी पत्नी ने बनाया था मर्डर का प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।