विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patiala: पुलिस के हत्‍थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स, कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर बिंदरू फायरिंग केस में वाटेंड थे दोनों

Published: Mon, 01 Jan 2024 03:39 PM (IST)

Patiala News लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्‍टर्स पटियाला पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए हैं। दोनों गैंगस्टर्स को पटियाला के ...और पढ़ें

पुलिस के हत्‍थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स
पुलिस के हत्‍थे चढ़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स

HighLights

  1. दोनों गैंगस्टर्स को पटियाला के सेंचुरी एंक्लेव इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
  2. पटियाला में भी किसी कत्लकांड को अंजाम देने की तैयारी थी।

जागरण संवाददाता, पटियाला। मोगा में कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू पर फायरिंग करने के मामले में वाटेंड चल रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गैंगस्टर्स को पटियाला सीआईए स्टाफ ने काबू किया है। दोनों गैंगस्टर्स को पटियाला के सेंचुरी एंक्लेव इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

सिविल लाइन थाना इलाके से गिरफ्तार आरोपित संदीप सिंह उर्फ सिप्पा निवासी निवासी गांव स्यूणा व बेअंत सिंह उर्फ नूर उर्फ नूरी निासी गांव रणसींह खुर्द थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा से दो देसी पिस्टल 32 बोर व दस जिंदा कारतूस व एक पिस्तौल देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ है।

पटियाला में भी किसी कत्लकांड को अंजाम देने की थी तैयारी

एसएसपी वरूण शर्मा ने सोमवार को प्रैस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि यह दोनों आरोपित लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जगदीप सिंह उर्फ जग्गा धुरकोट के इशारे पर पंजाब में वारदातें कर रहे थे। साथ ही पटियाला में भी किसी कत्लकांड को अंजाम देने की तैयारी थी।

यह भी पढ़ें: Ludhiana Crime: पुलिस पहरे के बीच दफनाया दुष्कर्म के बाद हत्या की गई बच्ची का शव, आरोपित की तलाश जारी

मेन शूटर है संदीप सिंह सिप्पा

एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि जगदीप सिंह जग्गा धुरकोट इस समय विदेश में छिपा हुआ है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चलाने में मदद करता है। 23 अक्टूबर को इसने मोगा में कबड्डी खिलाड़ी हरविंदरसिंह बिंदरू पर फायरिंग करवाई थी। फायरिंग करने वाले मेन शूटर संदीप सिंह सिप्पा व गैंगस्टर नूरी वारदात के बाद फरार हो गए और इन दिनों पटियाला में वारदात के लिए तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Patiala News: SIT के सामने तीसरी बार पेश हुए मजीठिया, पूर्व अकाली मंत्री बोले- 'CM के दबाव में किया जा रहा काम'

गुप्त सूचना मिलने के बाद सीआईए इंचार्ज शमिंदर सिंह ने एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम, एसपी डी, डीएसपी डी सुखअमृत सिंह रंधावा की सुपरविजन में सिविल लाइन इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर ढिल्लों, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह की मदद से लीला भवन इलाके से इन दोनों को काबू कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।