पटियाला में सीवर जाम देख सफाई के लिए मैनहोल में उतरे, गैस चढ़ने से दो युवकों की मौत
पटियाला के दीप नगर में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से दो व्यक्तियों, भोला और सन्नी, की मौत हो गई। दोनों स्वेच्छा से जाम सीवर को साफ करने के ...और पढ़ें
-1785261685974_m.webp)
दो युवकों की मौत के बाद मौके पर खड़े लोग। फोटो जागरण
HighLights
पटियाला के दीप नगर में सीवर साफ करते दो की मौत।
जहरीली गैस की चपेट में आने से भोला और सन्नी ने दम तोड़ा।
एक को बचाने गया दूसरा भी जहरीली गैस का शिकार हुआ।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पुलिस थाना त्रिपड़ी इलाके में आते दीप नगर में मंगलवार सुबह सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय भोला और 42 वर्षीय सन्नी दोनों निवासी विकास नगर के रूप में हुई है।
राजिंदरा अस्पताल में पहले भोला की मौत हुई और उसके बाद सन्नी ने दम तोड़ा। दोनों अपनी मर्जी से सीवरेज साफ करने के लिए मैनहोल में उतरे थे। एएसआइ लखवीर सिंह संधू ने कहा कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। मोहल्ले में पिछले कुछ दिनों से सीवरेज जाम था।
इस वजह से उनके घर भी यही समस्या आ रही थी। सीवरेज की सफाई कर कुछ पैसे मिलने की चाह में सनी मंगलवार सुबह मैनहोल में उतर गया। इसके बाद गैस चढ़ने पर वह बेसुध हो गया। यह देखकर भोला मदद करने के लिए भी तुरंत सीवरेज मैनहोल में उतर गया और वह भी सीवर में बनी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।
मृतक भोला के भाई मदन ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दो युवक सीवर के अंदर गिर गए हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सफाई के दौरान सन्नी जहरीली गैस से बेहोश होकर अंदर फंस गया था। उसे बचाने के लिए भोला भी सीवर में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस का असर इतना तेज था कि वह भी अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।