पटियाला में सीवरेज की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस चढ़ने से युवक की मौत; दूसरा गंभीर
पटियाला के विकास नगर में सीवरेज की सफाई के दौरान गैस चढ़ने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ...और पढ़ें
-1785227173011_m.webp)
पटियाला में सीवरेज की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा (फोटो: जागरण)
HighLights
पटियाला में सीवरेज सफाई के दौरान गैस चढ़ने से हादसा।
एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।
दोनों युवक निजी तौर पर काम कर रहे थे, एक ही परिवार से।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला में सीवरेज की सफाई के दौरान दो युवकों की हालात गंभीर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालात में अस्पताल में दाखिल बताया जा रहा है।
दोनों एक ही परिवार संबंधित बताए जा रहे हैं जो विकास नगर में सीवरेज की सफाई के लिए मेनहाल में उतरे थे। दोनों प्राईवेट तौर पर काम करते थे और किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा सीवरेज की सफाई के लिए बुलाया था। दीप नगर पटियाला के रहने वाले दोनों युवक घर में सीवरेज सफाई के लिए पाइप लाइन में उतरे तो गैस चढ़ने की वजह से एक की मौत हो गई।