विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sun, 02 Apr 2017 07:07 PM (IST)

पड़ोसी के यहां नहाने गई एक नाबालिग ल़ड़की की युवक ने नहाते वक्त वीडियो बना दी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल
नहाते वक्त युवक ने बना ली नाबालिग लड़की की वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

जेेेएनएन, पटियाला। यहां के नजदीकी गांव चौरा में एक युवक ने नाबालिग लड़की की नहाते हुए वीडियो बना दी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

थाना सदर पटियाला को दी शिकायत में 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि उनके घर में पानी की मोटर लगी हुई है। कुछ दिन पहले उनके घर की मोटर खराब हो गई थी। इसके कारण उनके घर में पानी की दिक्कत आ रही थी। घर में पानी न होने के कारण वह पड़ोसी के बाथरूम में नहाने चली गई।

यह भी पढ़ें : दो युवकों ने लड़की उठाई और कमरे में बंद कर बनाते रहे दुष्कर्म का शिकार

लड़की के मुताबिक इस दौरान एक युवक ने मोबाइल पर उसकी नहाते हुए वीडियो बना दी। लड़की ने जब उसे देखा तो उसने विरोध किया। इसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने बलकार सिंह निवासी गांव चौरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पति विवाहेत्तर संबंधों में रोड़ा बना तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या