केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए BJP ने तेज की तैयारी, अनीश सदाना को बनाया प्रभारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने रूपनगर में तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ नेता अनीश सदाना को प्रभारी नियुक्त कि ...और पढ़ें
-1771941049665_m.webp)
भाजपा ने अमित शाह की मोगा रैली की तैयारियां तेज कीं (फाइल फोटो)
HighLights
भाजपा ने अमित शाह की मोगा रैली की तैयारियां तेज कीं
अनीश सदाना रूपनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त किए गए
पंजाब में नशा, अपराध, बेरोजगारी पर आप सरकार की विफलता उजागर
संवाद सहयोगी, रूपनगर। अगले महीने मोगा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा को कामयाब व यादगार बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।पार्टी नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता अनीश सदाना को रूपनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के मिलने के साथ सदाना ने हलके में बैठकों के साथ-साथ जनसंपर्क अभियानों का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।
मीडिया से बात करते अनीश सदाना ने कहा कि पंजाब इस समय अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। प्रदेश में नशा, गैंगस्टरवाद और बेरोजगारी चरम पर है, जबकि किसान आर्थिक संकट और कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं। इन मुद्दों का समाधान कर पाने में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है।
उन्होंने हाल ही में गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना का उल्लेख करते कहा कि ऐसे घटनाक्रमों ने पूरे प्रदेश पर एक काला धब्बा लगा दिया है। कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और आम नागरिक अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है, जबकि अपराध की घटनाओं में वृद्धि ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है।
सदाना ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पंजाब आगमन का उद्देश्य केवल राजनीतिक रैली करना नहीं, बल्कि पंजाब की ज्वलंत समस्याओं के समाधान का स्पष्ट खाका प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा मानती है कि मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों के माध्यम से ही राज्य को नशामुक्त, अपराधमुक्त और विकास की दिशा में अग्रसर किया जा सकता है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास कार्यों में तेजी आई है। आधारभूत ढांचे का विस्तार हुआ है, निवेश बढ़ा है और कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। इसके विपरीत जिन राज्यों में अन्य दलों की सरकारें हैं वहां अपराध, कर्ज और अव्यवस्था का बोलबाला है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा के नेतृत्व में क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मोगा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें हर वर्ग को शिरकत करनी चाहिए।