Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूपनगर के नंगल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 7वां दिन, रेलवे रोड पर सफाई करने पहुंचे कर्मियों और प्रदर्शनकारियों में झड़प

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:07 PM (IST)

    नंगल में सफाई सेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही, जिसके चलते रेलवे रोड पर सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों और हड़ताली प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो ...और पढ़ें

    नंगल में सफाई सेवकों की हड़ताल के बीच रेलवे रोड पर हंगामा (फोटो: जागरण)

    नंगल में सफाई सेवकों की हड़ताल के बीच रेलवे रोड पर हंगामा (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. नंगल में सफाई सेवकों की हड़ताल सातवें दिन में प्रवेश।

    2. रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई।

    3. शहर में कूड़े के ढेर से दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा।

    जागरण संवाददाता, नंगल। नगर में सफाई सेवकों की हड़ताल मंगलवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई। इसी दौरान रेलवे रोड क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ सफाई कर्मी कूड़ा उठाने व सफाई कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।

    हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया व प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

    इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए।

    फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है व प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि नंगल में सफाई सेवकों की हड़ताल सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है व मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

    इसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

    खबरें और भी