Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SJVN और BBMB के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का निधन, पंचकूला में दी जाएगी अंतिम विदाई

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:23 AM (IST)

    भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और सतलुज जल विद्युत निगम के पूर्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक इंजी. नंद लाल शर्मा का निधन हो गया है। ...और पढ़ें

    SJVN और BBMB के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का निधन (फाइल फोटो)

    SJVN और BBMB के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का निधन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष का निधन।

    2. सतलुज जल विद्युत निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

    3. देश के पावर सेक्टर के लिए अपूरणीय क्षति हुई।

    जागरण संवाददाता, नंगल। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड के अध्यक्ष रहे एवं सतलुज जल विद्युत निगम के पूर्व अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक इंजी. नंद लाल शर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन से ऊर्जा एवं प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर पंचकूला में किया जाएगा।

    हिमाचल प्रदेश के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी प्रतिभा, दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से सतलुज जल विद्युत निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान और सार्वजनिक सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका निधन देश के पावर सेक्टर के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।